पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। GMADA ने न्यू चंडीगढ़ समेत छह गांवों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा है। यह क्षेत्र पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट के अधीन आता है, जहां बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण करना प्रतिबंधित है।
जांच में सामने आया है कि कई प्रभावशाली लोगों ने यहां अवैध तरीके से फार्महाउस और मैरिज पैलेस बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले 12 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि अब 42 और लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।गांव करोरा में सबसे ज्यादा 15 अवैध निर्माण पाए गए हैं, जबकि जयंती माजरी में 11, मिर्जापुर में 4 और अन्य गांवों में भी कई प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं।GMADA ने अपने अधिकारियों को संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों से सियासी हलचल, लिखा बंगाल के बाद अब पंजाब पर फोकस

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 Bharatiya Janata Party के चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित…
Share to :

जीरकपुर में पावरकॉम-ट्रांसको यूनियन का प्रदर्शन, केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ फूंका पुतला

पंजाब 18 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम…
Share to :

पूर्व गैंगस्टर सहयोगी अमनदीप मुल्तानी ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, पंजाब में गैंगवार के बीच जान को खतरा

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ पंजाब में बढ़ती गैंगवार के बीच…
Share to :

पीएनबी के 132वें स्थापना दिवस पर मोहाली में रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 13 अप्रैल 2026 पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 132वें…
Share to :