हरियाणा 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या के मामले में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान (निवासी फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (निवासी नवांशहर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजन हाल ही में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से मलेशिया से भारत लौटा था। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।मामले में चमनप्रीत के परिवार ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। वहीं, मृतक के चचेरे भाई मेजर ने दो महिलाओं पर शक जताया है, जो गांव की नहीं हैं। उनका कहना है कि वारदात से पहले रेकी की गई थी और हमलावरों को चमनप्रीत की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी।इसी बीच, इस घटना और पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग के बाद पंजाब के राज्यपाल (चंडीगढ़ प्रशासक) ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राजभवन में तलब किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला में सेक्टर-21 की ड्रेनेज समस्या एक सप्ताह में सुलझाने के निर्देश

हरियाणा 16 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) सतपाल…
Share to :

IDFC First Bank में 583 करोड़ घोटाला मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 24 घंटे में सरकार को लौटी पूरी रकम

हरियाणा 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों…
Share to :

अंबाला मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर हाईकोर्ट में चुनौती, पति की जानकारी छिपाने का आरोप

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 नगर निगम चुनावों के बीच अंबाला सिटी…
Share to :

पंचकूला निगम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बवाल कांग्रेस ने लगाए 17 हजार डुप्लीकेट एंट्री के आरोप

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 पंचकूला नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला…
Share to :