पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा )पंजाब में एक बड़े विवाद ने सियासी हलचल मचा दी है। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रीक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले जारी किए गए 12 सेकंड के वीडियो में उन्होंने राज्य के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।रंधावा अमृतसर में तैनात थे और मंत्री भुल्लर के गृह जिले तरनतारन का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने “मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से जहर खा लिया” और अब वह नहीं बचेंगे।मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा को सौंप दी गई है।हालांकि, सरकार और पुलिस ने आत्महत्या के कारणों पर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन रंधावा के परिवार, मौके के हालात और विपक्षी नेताओं के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है।वहीं मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोप झूठे हैं और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने खुद ही पद छोड़ दिया है।
इस मामले में कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वेयरहाउसिंग से जुड़े टेंडरों और दबाव को लेकर यह विवाद हुआ, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाकर लगाए ₹4 करोड़ ठगी के आरोप

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी…
Share to :

फतेहगढ़ साहिब जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पंजाब 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब फतेहगढ़ साहिब की जिला अदालत परिसर…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :

दुबई में फंसा नवविवाहित जोड़ा विक्रम सिंह मजीठिया ने सुरक्षित वापसी के लिए की अपील

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली…
Share to :