पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित अपना मकान बेटी राबिया को सौंप दिया है, जबकि पटियाला स्थित पुश्तैनी घर बेटे करण सिद्धू के नाम कर दिया गया है। इस फैसले की जानकारी खुद सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।सिद्धू ने अपने पोस्ट में अमृतसर वाले घर में हुए गृह प्रवेश की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें उनका परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तस्वीरों में उनकी पत्नी नवजोत कौर, बेटा करण और बेटी राबिया भी दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ इस खास मौके को साझा करते हुए सिद्धू ने खुशी जाहिर की।बताया जा रहा है कि सिद्धू का यह फैसला परिवार में संपत्ति को लेकर स्पष्टता बनाए रखने और भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचने के उद्देश्य से लिया गया है। उनके इस कदम को एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है, जहां उन्होंने अपने जीवनकाल में ही संपत्ति का बंटवारा कर पारदर्शिता दिखाई है।सिद्धू के इस फैसले की चर्चा राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर हो रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तेज़ और जवाबदेह नगर सेवाओं के लिए नगर निगम एस.ए.एस. नगर ने “एरिया निगरान” अभियान किया शुरू

पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के शहर में नागरिक सेवाओं…
Share to :

अमृतसर में पंचायत का सख्त फैसला लव मैरिज और नशा बेचने वालों का परिवार समेत बहिष्कार

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 अमृतसर जिले के अदलीवाल गांव की पंचायत…
Share to :

पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक कामगारों को 17.11 करोड़ रुपये के लाभ दिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

दैनिक खबरनाम 23 अप्रैल 2026 एस ए एस नगर, राज्य में औद्योगिक…
Share to :

रोशन होगा गांव-गांवपंजाब में 3 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, 550 करोड़ की ‘रोशन योजना’ को मंजूरी”

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने…
Share to :