चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आज बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब वार्ड नंबर-17 (सेक्टर 22 और 23) से आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सेक्टर-43 के कोषाध्यक्ष उज्जवल भसीन, वकील विशाल शर्मा और युवराज अष्ट ने भी कांग्रेस में शामिल होकर संगठन को मजबूती दी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में अन्य दलों के नेता भी कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।दमनप्रीत सिंह बादल ने इसे “घर वापसी” करार देते हुए कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस के मंच से वे अपने क्षेत्र और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं।वहीं उज्जवल भसीन ने कहा कि अधिवक्ताओं के बीच कांग्रेस की मजबूत पकड़ से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया।कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि नए चेहरों के जुड़ने से कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा भविष्य में और नेता भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :