पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के बलटाना क्षेत्र में रविवार शाम एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना उस समय हुई जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, यह गोदाम शौकत अली का है, जहां सोफों में इस्तेमाल होने वाली फोम का भारी स्टॉक रखा हुआ था। बिजली की चिंगारी से फोम ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंची। जीरकपुर के फायर ऑफिसर राजीव शर्मा के अनुसार, सुबह 10:26 बजे सूचना मिलने के बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।घटना के बाद इलाके में बने टीन शेड ढांचों और फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे असुरक्षित ढांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में अवैध रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर गमाडा का शिकंजा, डेवलपर्स के खिलाफ FIR के आदेश

मोहाली 9 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली में बिना सरकारी मंजूरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू…
Share to :

AAP नेता बलतेज पन्नू का केंद्रीय गृह मंत्री पर आरोप सांसदों को तोड़ने की कोशिश में जुटे राघव चड्ढा को ‘टूल’ की तरह इस्तेमाल करने का दावा

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज…
Share to :

मोहाली में मोहब्बत की मिसाल मुस्लिम परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मोहाली के झामपुर इलाके से भाईचारे…
Share to :

जीरकपुर में पावरकॉम-ट्रांसको यूनियन का प्रदर्शन, केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ फूंका पुतला

पंजाब 18 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम…
Share to :