पंजाब 23 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने राज्यभर में ‘नशा मुक्ति यात्राएं’ निकालने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत लुधियाना से की जाएगी। यह निर्णय चंडीगढ़ में आयोजित पंजाब कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चू सिंह बैंसला विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से कमलदेव चौहान को पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलदेव चौहान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें सही दिशा देना है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान से प्रेरित होकर गुर्जर समाज भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। चौहान ने जोर देकर कहा कि पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले नशा मुक्ति जरूरी है।वहीं, महासभा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। संगठन के नेताओं का दावा है कि पंजाब में गुर्जर समाज की आबादी करीब 9 प्रतिशत है, जो चुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके तहत अब गांव-गांव जाकर समाज को एकजुट किया जाएगा और समय आने पर संगठन खुलकर अपने समर्थन का ऐलान करेगा।गुर्जर महासभा का मानना है कि नशा मुक्त युवा ही आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में बनेगा 6 लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, चंडीगढ़ ट्राइसिटी को मिलेगी जाम से राहत

पंजाब 19 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब केंद्र सरकार ने पंजाब में…
Share to :

पंजाब सरकार का बड़ा कदम 15 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था…
Share to :

पंजाब में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल 75 वर्षीय सिख महिला ने मस्जिद के लिए दान की ज़मीन, सिख-हिंदू परिवार कर रहे हैं सहयोग

पंजाब 3 जनवरी( जगदीश कुमार) फतेहगढ़ साहिब में साम्प्रदायिक सौहार्द की एक…
Share to :

ज़ीरकपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मुहिम शुरू, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा…
Share to :