पंजाब 23 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब राज्य व्यापार आयोग द्वारा बलौंगी मार्केट में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने की, जिसमें मोहाली और बनूर क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यापार को आसान बनाना और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इसी दिशा में विभिन्न स्तरों पर व्यापार आयोग की इकाइयां गठित की गई हैं।बैठक के दौरान जिला व्यापार आयोग के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान और हल्का स्तर के चेयरमैन अकविंदर सिंह गोसल ने व्यापारियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और एसडीएम मोहाली दमंदीप कौर ने भी व्यापारियों से संवाद किया। एसडीएम ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।इस मौके पर नगर निगम, पुलिस विभाग, टैक्स, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास, बिजली, जल आपूर्ति और लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने विभागों और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर जिले में व्यापार के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026