पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत में 350 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में 8 शूटरों को नामजद किया गया है और उनके खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस केस में 55 लोगों को गवाह बनाया है, जिससे मामले को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।चार्जशीट के मुताबिक, घटना 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी कप के दौरान हुई थी। हमलावर ‘सेल्फी’ लेने के बहाने राणा के करीब पहुंचे, पहले उनके चेहरे पर शॉल डाली और फिर सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी और इसे मूसेवाला हत्याकांड का बदला बताया गया था। खास बात यह है कि राणा बलाचौरिया की शादी इस घटना से महज 10 दिन पहले ही हुई थी।मामले में गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं।इधर, अदालत ने घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मौके पर 900 से 1,000 लोग मौजूद थे और 10 हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद शूटर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हाई कोर्ट ने सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार से जवाब तलब किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :