पंजाब 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो और मॉडल करियर सेंटर, एस.ए.एस. नगर द्वारा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला प्रशासनिक परिसर, कमरा नंबर 461, तीसरी मंजिल, सेक्टर-76 मोहाली में किया जा रहा है। कैंप का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।डी.बी.ई.ई. एस.ए.एस. नगर के डिप्टी डायरेक्टर श्री हरप्रीत सिंह मानशाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस कैंप में ए.के.एस.आई.पी.एस. स्मार्ट स्कूल मोहाली और ट्रेंट लिमिटेड (जूडियो) जैसी कंपनियां भाग लेंगी।कैंप के दौरान पीजीटी केमिस्ट्री, फाइन आर्ट्स (पीजीटी), एनटीटी, एरिया सेल्स मैनेजर (एएसएम) और सहयोगी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, एम.एससी (केमिस्ट्री),एम.ए. फाइन आर्ट्स, बी.ए. एनटीटी/बी.एड योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन कंपनी के नियमों और अनुभव के अनुसार दिया जाएगा तथा कार्यस्थल मोहाली रहेगा।
उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी, रिज्यूमे के साथ औपचारिक ड्रेस में समय पर कैंप में पहुंचें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

GMADA की सिंगल विंडो पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, अब क्यूआर कोड से 5 लाख रुपये तक का भुगतान संभव

मोहाली 2 जनवरी (जगदीश कुमार)ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने आम…
Share to :

पंजाब में भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा एक्शन कई IAS-IPS अफसर रडार पर, सस्पेंड DIG भुल्लर केस में नए खुलासे

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले…
Share to :

खरड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी और स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र में पुलिस…
Share to :

जमानत याचिकाओं में तथ्यों को छिपाना बर्दाश्त नहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं को लेकर…
Share to :