पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में एक बार फिर आंदोलन की चिंगारी सुलग उठी है। इस कार्रवाई के विरोध में भाकियू चढूनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है।राजपुरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू चढूनी के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह हैपी हसनपुर ने प्रशासन के प्रति भारी रोष जताया। उन्होंने कहा कि पंधेर की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।किसान नेताओं ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए साफ किया कि यदि तय समय के भीतर पंधेर को रिहा नहीं किया गया तो किसान संगठन सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की सभी मुख्य सड़कों को जाम कर दिया जाएगा और शंभू बॉर्डर की तर्ज पर नया मोर्चा लगाया जाएगा।
हैपी हसनपुर ने कहा कि यदि इस दौरान हालात बिगड़ते हैं या आम जनजीवन प्रभावित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल राजपुरा और आसपास के इलाकों में किसानों की लामबंदी शुरू हो चुकी है।किसान नेताओं का कहना है कि सरकार दमनकारी नीतियों से उनके हौसले नहीं तोड़ सकती। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस अल्टीमेटम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में गेहूं खरीद के बीच आढ़तियों की हड़ताल, CM भगवंत मान बोले ‘ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी’

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब की मंडियों में गेहूं की सरकारी…
Share to :

पंजाब में महिलाओं को ₹1000 देने की योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, CM भगवंत मान बोले स्कीम लागू होने के दिन से ही मिलेगा पैसा

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 पंजाब में मंगलवार (14 अप्रैल) से मावां…
Share to :

नयागांव में दर्दनाक हादसा घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को JCB ने कुचला, मौके पर मौत

पंजाब 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के /नयागांव। चंडीगढ़ से सटे…
Share to :

अमृतसर में पंचायत का सख्त फैसला लव मैरिज और नशा बेचने वालों का परिवार समेत बहिष्कार

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 अमृतसर जिले के अदलीवाल गांव की पंचायत…
Share to :