दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पटियाला आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने एक लंबे ऑपरेशन के बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पर एक महिला द्वारा यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।पटियाला के SSP वरुण शर्मा के अनुसार, पुलिस की टीमें लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थीं। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि पठानमाजरा ग्वालियर के पास शिवपुरी इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस की 5 से 6 टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उन्हें उनके तीन साथियों समेत स्कॉर्पियो गाड़ी में काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली की ओर जा रहे थे, जहां 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी थी।
मामले की बात करें तो 1 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में उनके खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का झांसा दिया और 2013 से 2024 के बीच उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का दावा है कि 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थे।इससे पहले 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में गिरफ्तारी के दौरान पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव के बीच फरार हो गए थे, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इसके बाद पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की भी जानकारी सामने आई थी, जहां से वे सोशल मीडिया पर लाइव आकर बयानबाजी कर रहे थे।
फिलहाल पटियाला पुलिस उन्हें पंजाब लेकर आ चुकी है और आज अदालत में पेश करेगी। पुलिस रिमांड लेकर मामले की गहन जांच करने की तैयारी में है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :