दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पंजाब में शिक्षा क्रांति को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जा रहे हैं।
यह जानकारी मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों में इंटरएक्टिव एलईडी पैनल लगाने की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।उन्होंने बताया कि पहले चरण में 5 सरकारी स्कूलों—स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 (4), मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 (2), सरकारी हाई स्कूल मटौर (2), सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुहाना (2) और सरकारी हाई स्कूल कुंभड़ा (2)—में कुल 12 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल लगाए गए हैं।उन्होंने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 50 एलईडी पैनल लगाए जाएंगे और बाकी स्कूलों में यह सुविधा एक महीने के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी।विधायक ने कहा कि ये पैनल छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर पर हो रही ताजा घटनाओं और जानकारियों से भी अपडेट रखेंगे, जिससे वे समय के अनुरूप सक्षम बन सकेंगे।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में पहली बार प्रिंसिपलों, हेड टीचरों और अब शिक्षकों को फिनलैंड समेत अन्य देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वे उच्च स्तर की शिक्षा प्रणालियों को समझकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकें। जल्द ही शिक्षकों का एक और बैच विदेश प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि पहले यह धारणा थी कि बच्चों को केवल निजी स्कूलों में ही दाखिला दिलाया जाए, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों और सुविधाओं में सुधार कर इस सोच को बदला जा रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब लोग निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता देंगे और शिक्षा क्रांति के ये प्रयास बड़े स्तर पर सकारात्मक परिणाम देंगे।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गिन्नी दुगल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार शिविर आयोजित

पंजाब 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…
Share to :

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज अकाली दल का ग्राफ बढ़ा, नवजोत कौर का नई पार्टी से ऐलान, राहुल गांधी की दलित नेताओं संग बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, MP के शिवपुरी से पटियाला पुलिस ने दबोचा

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पटियाला आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर…
Share to :

सेना से बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर 4 साल से फरार, जूस फैक्ट्री से पकड़ा गया

दैनिक वर्णम 29 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में…
Share to :