दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 मध्य पूर्व से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में सक्रिय होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने शीर्ष सलाहकारों को निर्देश दिया है कि वे आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर इस सैन्य संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकालें। ट्रंप का साफ मानना है कि लंबे समय तक युद्ध खींचना अमेरिका के हित में नहीं है।28 फरवरी 2026 को शुरू हुए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। हालांकि अब ट्रंप प्रशासन रणनीतिक बदलाव के संकेत दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने निजी बैठकों में कहा है कि ईरान पर पर्याप्त दबाव बनाया जा चुका है और अब विवाद अपने अंतिम चरण में है।बताया जा रहा है कि ट्रंप ‘ग्रैंड डील’ के जरिए इस टकराव को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने सलाहकारों से चार से छह सप्ताह की समयसीमा तय करने को कहा है। बैठक में ट्रंप ने दावा किया कि उनका प्रशासन युद्ध शुरू करने में नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करने में विश्वास रखता है और अब तक आठ संघर्षों को समाप्त कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
दैनिक खबरनामा | 18 अगस्त | नई दिल्ली: चुनाव के दौरान कथित…

अप्रैल से बड़े बदलाव टैक्स में राहत, बैंकिंग महंगी और चंडीगढ़ में बढ़े पानी के दाम

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 आयकर अधिनियम 2025 लागू होने से नियम…

तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानें होंगी बंद, मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का बड़ा फैसला

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन…

श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांजा, स्मैक, शराब, 16.91 लाख नकद व वेन्यु कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक…