दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान सोनीपत जिले के गांव बिधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक नकल का गंभीर मामला सामने आया है। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूल में छापेमारी कर इस पूरे खेल का खुलासा किया।जानकारी के अनुसार, भूगोल विषय की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक अलग कमरे में करीब 24 विद्यार्थियों को बैठाकर नकल करवाई जा रही थी। इस दौरान स्कूल की ही दो महिला शिक्षिकाएं—पीजीटी हिंदी मंजू देवी और पीजीटी संस्कृत वीणा कुमारी—एक चपरासी की मदद से छात्रों को उत्तर बता रही थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कमरे में पर्यवेक्षक की मौजूदगी भी बताई जा रही है, इसके बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही थी।छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही दोनों शिक्षिकाएं मुंह छिपाकर भागने लगीं, जबकि कक्षा में मौजूद छात्रों में भी अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह घटना परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :