दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 अमृतसर गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि एक बड़ी कंपनी पैसे खर्च कर उनकी छवि को खराब करने की साजिश रच रही है। घुग्गी के मुताबिक, उनके साथ वर्षों तक काम कर चुके कुछ लोग भी अब रंजिश के चलते इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं।एक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ युवा और पेज पेड प्रमोशन के जरिए भ्रामक और भड़काऊ कंटेंट फैला रहे हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समझदार व्यक्ति ऐसी “गंदगी” से दूर रहकर खुद को साफ रखता है।दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है, जिसमें एक एक्ट्रेस के साथ उनके कथित संबंध और 5 करोड़ रुपये के समझौते जैसी बातें कही जा रही हैं। घुग्गी ने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की शिकायत पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम शाखा में दर्ज करवा दी गई है और जरूरत पड़ने पर वह अदालत का रुख भी करेंगे। उन्होंने कहा कि 35-40 साल के करियर में ऐसे आरोप नई बात नहीं हैं और इससे उनकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा।गुरप्रीत घुग्गी ने आगे कहा कि आज के समय में लोग मदद से ज्यादा स्वार्थ को महत्व देते हैं और सोशल मीडिया पर व्यूज व पैसों के लिए किसी की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपना काम जारी रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :