दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी के एक मामले का महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। इस सफलता से इलाके में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को सेक्टर-16 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ई-रिक्शा 17 मार्च को इंदिरा कॉलोनी में खड़ा किया गया था, जो अगले दिन गायब हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 26 मार्च को मौलीजांगरा निवासी प्रमोद कुमार को बुढ़नपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-20 मंडी के पीछे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से पंचकूला और चंडीगढ़ में चोरी के चार मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी खुलासा हुआ है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैथल में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत…
Share to :

अमरनाथ यात्रा से पहले मेडिकल में लग रहा लंबा समय, बीपी-शुगर व ईसीजी जांच में बढ़ी भीड़

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 अंबाला। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोर पकड़…
Share to :

करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर इस महीने शुरू होगा बैरियर-फ्री टोल सिस्टम, जाम से मिलेगी राहत

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा दिल्ली–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर…
Share to :

निफ्ट पंचकूला में ‘सेकेंड-हैंड जवानी’ का आयोजन, छात्रों ने अपसाइकल फैशन से दिया सस्टेनेबिलिटी का संदेश

हरियाणा 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-23 स्थित National…
Share to :