दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 IPL 2026 के अहम मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल मोहाली पहुंच गए हैं। रविवार को वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अपनी मर्सिडीज-AMG कार में निकले और खरड़ की ओर रवाना हुए। वहीं, गुजरात टाइटंस की पूरी टीम कड़ी सुरक्षा के बीच टीम बस से होटल पहुंची।31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मैच के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
एडवाइजरी के अनुसार, अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दर्शकों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। दक्षिण मार्ग, एयरपोर्ट रोड, कुराली और PGI की तरफ से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :