दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति से खंडहर मकान दिखाकर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को बाद में पता चला कि जिस मकान का सौदा किया गया था, वह पहले ही किसी और को बेचा जा चुका था। इसके बाद पीड़ित ने पिंजौर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।सूरजपुर निवासी जरनैल सिंह के अनुसार, उन्होंने 22 जून 2020 को चंडीगढ़ निवासी विजेंद्र मलिक से 10 लाख रुपए में एक मकान खरीदा था। यह मकान खंडहर स्थिति में था और उनकी मुलाकात पंजाब के ढकौली की पूनम ने करवाई थी। आरोपियों ने बताया कि 7-ए के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकती, जिस पर उन्होंने 9.75 लाख रुपए दे दिए और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई।पीड़ित ने 2021 में कब्जा दिलाने के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल की। 2025 में जांच के दौरान पता चला कि मकान पहले ही बेचा जा चुका था। तहसील कार्यालय से दस्तावेज जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के नाम पर अब कोई संपत्ति नहीं है।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों के खिलाफ ट्राईसिटी के मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026