दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। प्रशासन क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 257 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस भर्ती के तहत 234 पद क्लर्क और 23 पद स्टेनो टाइपिस्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के तहत लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक शुरुआती वेतन मिल सकता है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। वहीं स्टेनो पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनो/टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।
देश का कोई भी नागरिक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वैध प्रमाण पत्र धारकों को ही मिलेगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होंगे।ध्यान रहे कि 6 अप्रैल को जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 12वीं बस रवाना

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू, कांग्रेस का प्रदर्शन कई नेता हिरासत में

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा का बजट सत्र…
Share to :

मैकेनिक बनकर चोर ने किया बड़ा खेल चंडीगढ़ में 11 सरकारी मकानों से सोलर तारें चोरी

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में चोरी का एक…
Share to :

चंडीगढ़ में गैंगस्टरों पर शिकंजा गोलीबारी-हत्या के बाद बनी AGTF, दो इंस्पेक्टरों को मिली कमान

चंडीगढ़ 25 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में हाल ही में…
Share to :