दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बड़े घोटाले का कथित मास्टरमाइंड, कोटक महिंद्रा बैंक का डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पिंद्र सिंह अभी भी फरार है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि वह देश छोड़कर भाग सकता है।जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिलीप राघव ने रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। उसने पुष्पिंद्र सिंह को पूरे घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। बताया जा रहा है कि पुष्पिंद्र का सीधा संपर्क सह-आरोपी रजत से था, जो इस पूरे मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम के करीब 70 करोड़ रुपये रजत के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा एसीबी एक महिला की भी तलाश कर रही है, जिसके खाते में भी बड़ी रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।जांच में यह भी सामने आया है कि रजत लग्जरी जीवनशैली जी रहा था। महंगी गाड़ियों में घूमना और इलाके में रौब दिखाना उसकी आदत बन चुकी थी। फिलहाल एसीबी पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026