दैनिक खबरनामा डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 5 मार्च 2026
हल्का विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने धनौनी, अमलाला, लालड़ू, जड़ौत, तसिंबली और समगौली की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उन्होंने गेहूं लेकर आए किसानों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा करवाकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की।धनौनी मंडी में किसान मेजर सिंह (गांव परागपुर) की फसल एम.एम. ट्रेडर्स के माध्यम से तथा किसान राजबीर सिंह पुत्र अमर सिंह की फसल जगन्नाथ पवन कुमार (जेएनपीके) के यहां बोली लगवाकर खरीद शुरू करवाई गई।
अमलाला मंडी में किसान सरबजीत सिंह पुत्र सज्जन सिंह की फसल एन.एन. एंटरप्राइजेज में, लालड़ू मंडी में किसान नविंदर कुमार की फसल जूमा राम भगवान दास की दुकान पर, जड़ौत मंडी में किसान गुरलाल सिंह पुत्र बनारसी दास की फसल करण एंटरप्राइजेज में, तसिंबली मंडी में किसान बलजीत सिंह पुत्र संत सिंह की फसल आढ़ती रघुनाथ दास सोहन लाल के पास और समगौली मंडी में किसान जय सिंह पुत्र छज्जू सिंह की फसल आढ़ती मंगला ट्रेडिंग कंपनी के यहां खरीदी की शुरुआत की गई।इस दौरान विधायक रंधावा ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए गांव अंताला की सुमन रानी, जिनके पति सुखबीर सिंह की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, और गांव भूखड़ी की रजनी देवी, जिनके पति रणधीर सिंह की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी, को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।इस अवसर पर एसडीएम डेराबस्सी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन, मंडी सचिव, किसान विंग के पदाधिकारी, नगर परिषद प्रधान, गांवों के पंच-सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, आढ़ती और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :