दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष गिरदावरी कराने के आदेश दिए हैं, ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।सीएम ने बेअदबी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस संबंध में नया कानून तैयार किया जा रहा है, जिसे लागू करने के लिए विशेष सत्र बुलाया जाएगा। यह कानून लागू होते ही प्रभावी हो जाएगा और इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कोई सुझाव आता है तो उसका स्वागत किया जाएगा।बिजली के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम मान ने बताया कि सरकार ने अपनी कोयला खदानों को चालू कर 1462 करोड़ रुपये की बचत की है, जिससे राज्य में मुफ्त बिजली देने में मदद मिली। उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले महंगे दामों पर कोयला खरीदा जाता था, जिससे बिजली बोर्ड पर बोझ पड़ता था।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में कोयले की कोई कमी नहीं है। विभिन्न थर्मल प्लांट्स में पर्याप्त कोयला स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट को मई 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बिजली उत्पादन और मजबूत होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :