दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 अमृतसर जिले के अदलीवाल गांव की पंचायत ने सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लिए हैं। पंचायत की आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि बिना परिवार की सहमति के भागकर शादी करने वालों और उनके परिवार का गांव में सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे परिवारों के साथ न कोई मेल-जोल रखा जाएगा और न ही उनके सुख-दुख में कोई शामिल होगा।पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पंच, सरपंच या लंबरदार किसी तरह की सरकारी या गैर-सरकारी मदद नहीं करेंगे और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नहीं करेंगे। यदि कोई युवक-युवती दूसरे गांव में भागकर शादी करता है, तो उसे गांव में रहने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।इसके अलावा पंचायत ने नशे के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए पकड़ा गया, तो गांव का कोई भी व्यक्ति उसके समर्थन में नहीं जाएगा और न ही उसकी जमानत कराई जाएगी।साथ ही पारंपरिक प्रथाओं को बनाए रखने के लिए पंचायत ने महंतों के लान के रूप में 1100 रुपये और मरासी, भंड व छुरी मार को 500 रुपये देने का भी फैसला किया है। पंचायत का कहना है कि इन निर्णयों का उद्देश्य गांव में अनुशासन बनाए रखना और सामाजिक विवादों को कम करना है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026