दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान अनाडेल चौक पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुई। सूचना थी कि एक व्यक्ति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर हेरोइन (चिट्टा) लेकर आने वाला है।पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाते हुए ठाकुर बाग के पास नाका लगाया और संदिग्ध बाइक सवार को रोक लिया। आरोपी की पहचान गगन दीप सिंह उर्फ दीपू (33), निवासी गुरु नानक कॉटेज, अनाडेल के रूप में हुई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के साइड पैनल में छिपाकर रखी गई करीब 36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इस मामले में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच में तकनीकी विश्लेषण और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को सप्लायर अंकित ठाकुर (27), निवासी सेक्टर-80 मोहाली, को हमीरपुर से गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि अंकित ठाकुर लंबे समय से गगन दीप सिंह को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक अहम कड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026