दैनिक ख़बरनामा 7 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 07 अप्रैल 2026 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो हमें अच्छी सेहत के महत्व का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन और समाज में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकते हैं और एक स्वस्थ व खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की बेहतर सेहत के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जिसके तहत हर पंजाबी का 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा किया जा रहा है। इस राशि का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है, ताकि लोगों की सेहत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।डॉ. जैन ने कहा कि हमें संतुलित आहार लेना चाहिए, जिसमें हरी सब्जियां, फल, दालें और दूध शामिल हों। इसके अलावा रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और मानसिक तनाव से बचना चाहिए।इस मौके पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. एच.एस. चीमा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, डॉ. परमिंदर संधू, डॉ. सिफाली (जिला मास मीडिया अधिकारी), हरचरण सिंह, नर्सिंग अधिकारी सुखविंदर कौर और नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026