दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2026 पंजाब ने एक बार फिर रक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSAFPI) के कैडेट जसनूर सिंह ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) की एयर फोर्स मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।पठानकोट के एक व्यापारी के बेटे जसनूर सिंह अब हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि MRSAFPI के किसी कैडेट द्वारा पांचवीं बार देशभर में टॉप रैंक हासिल की गई है, वहीं पिछले दो वर्षों में यह तीसरी बार है जब संस्थान ने यह मुकाम हासिल किया है।इसके अलावा, रूपनगर (रोपड़) के कैडेट सुखराज सिंह हीरा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। वह जून 2026 से देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) के 161वें कोर्स में शामिल होंगे।
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी सफलता की शुरुआत है और वे भविष्य में देश की रक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट अधिकारी बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को इन दोनों युवाओं की उपलब्धि पर गर्व है।MRSAFPI के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान (VSM) ने भी दोनों कैडेट्स को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाली NDA-156 कोर्स मेरिट लिस्ट में भी संस्थान का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :