दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 कपूरथला पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति बलेनो कार भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर लोधी निवासी बलविंदर सिंह, अमृतसर की सुमनप्रीत कौर और अमृतसर के दाऊके गांव के हरपाल सिंह व जसकरनबीर सिंह के रूप में हुई है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था। बरामद हेरोइन की खेप अमृतसर सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और इसे चंडीगढ़ पहुंचाया जाना था।
वहीं, कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फगवाड़ा पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध कार को रोका, लेकिन आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने टायरों पर गोली चलाकर वाहन को काबू किया।तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में थाना सदर फगवाड़ा में NDPS एक्ट की धारा 21C और BNS की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :