दैनिक ख़बरनामा 9 मार्च 2026 मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक लूट और धोखाधड़ी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की चार शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है।थाना सिटी प्रभारी बरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोगिंदर चौक इलाके में रेड की गई। इस दौरान मोगा बस स्टैंड के नजदीक से चार महिलाओं को काबू किया गया, जो गिरोह बनाकर लोगों को गुमराह कर लूट और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देती थीं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण, सोनिया, सोमा और प्रबीन के रूप में हुई है, जो सभी फिरोजपुर की रहने वाली हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये महिलाएं पहले भी कई वारदातों में शामिल रही हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी आम लोगों को निशाना बनाकर पहले धोखे से फंसाती थीं और फिर मौका मिलते ही पैसे और सोने के जेवर लूटकर फरार हो जाती थीं।पुलिस ने इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :