दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में तैनात डीएसपी जयइंदर सिंह रंधावा की निजी कार को टक्कर मारने और बाद में नुकसान की भरपाई से मुकरने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मोहाली के गांव मजात के पास की है।जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे डीएसपी रंधावा अपनी निजी इनोवा कार में श्री फतेहगढ़ साहिब से मोहाली स्थित कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की थार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे जाकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ।हादसे के बाद थार में सवार युवक गाड़ी से उतरकर डीएसपी के साथ अभद्र भाषा में बात करने लगे और कथित तौर पर धमकियां भी दीं। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने के बाद डीएसपी ने अपनी पहचान बताई, जिसके बाद आरोपी पास की पुलिस चौकी मजात पहुंचे।पूछताछ में चालक ने अपना नाम नरइंदर सिंह और दूसरे युवक ने साहिलप्रीत सिंह बताया, जो गांव चुन्नी कलां के निवासी हैं। दोनों ने मौके पर अपनी गलती मानते हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गए।इसके बाद डीएसपी ने पुलिस चौकी मजात में लिखित शिकायत दी। चौकी इंचार्ज एसआई चरण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 281, 324(4), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :