दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (SIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर SIU टीम ने योजना बनाते हुए एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही पुष्टि हुई, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।कार्रवाई के दौरान महिलाएं और पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। इस ऑपरेशन के समय एसपी ऊना सचिन हिरेमठ भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इस स्थान पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चेस्टर हिल संपत्ति मामला डीसी ने जिलेभर से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपना होगा पूरा ब्योरा

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 सोलन जिले में चेस्टर हिल से जुड़ी…
Share to :

चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामला रेरा अधिकारी ने DC सोलन की भूमिका पर उठाए सवाल, जवाब न मिलने का दावा

दैनिक खबरनामा 12 मार्च 2026 बेनामी संपत्ति से जुड़े चर्चित चेस्टर हिल…
Share to :

मन्नत पूरी होने पर पंजाब के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित…
Share to :

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन लाइसेंस, परमिट, फिटनेस अब घर बैठे, मार्च तक लागू होगी नई व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब…
Share to :