दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड ब्लास्ट मामले की जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। आरोपियों ने कबूल किया है कि वारदात के दौरान उनके पास दो ग्रेनेड थे। इनमें से एक ग्रेनेड उन्होंने कार्यालय के बाहर पार्किंग एरिया में फेंका, जबकि दूसरा अपने पास ही रखा और उसी के साथ बस में बैठकर फरार हो गए।जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हमले की साजिश विदेश में बैठे हैंडलर्स ने रची थी। आरोपियों को कई दिनों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रेनेड इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें साफ निर्देश दिए गए थे कि हमला किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया जाए। यही वजह रही कि ग्रेनेड कार्यालय के अंदर नहीं, बल्कि बाहर फेंका गया।इतना ही नहीं, आरोपियों को वारदात के बाद घटना का वीडियो बनाकर हैंडलर को भेजने के निर्देश भी दिए गए थे। जैसे ही वीडियो भेजी गई, हैंडलर ने तुरंत आरोपियों को ब्लॉक कर दिया और उनसे संपर्क पूरी तरह खत्म कर लिया।जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों मुख्य आरोपी—फतेहगढ़ के गांव रतनगढ़ निवासी अमनप्रीत उर्फ अमन और गुरतेज—नशे के आदी हैं। गुरतेज पिछले तीन वर्षों से बुड़ैल में रह रहा था और इंस्टाग्राम के माध्यम से ही मास्टरमाइंड के संपर्क में आया था। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी साजिश का हैंडलर जर्मनी में बैठा हुआ था।चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहन पूछताछ करेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :