दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़। पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख में बदलाव किया गया है। अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले यह प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को आदमपुर में आयोजित रैली के दौरान करेंगे। सरकार ने योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में राज्य के 7 जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिले शामिल हैं, जबकि मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोट कपूरा विधानसभा क्षेत्र चयनित किए गए हैं।इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की एक अहम पहल मानी जा रही है।
You May Also Like
चंडीगढ़ में नशा तस्कर को 10 साल की सजा, कोर्ट सख्त“युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
- Vishal
- March 23, 2026
चंडीगढ़ नगर निगम में हंगामा, वेतन न मिलने पर कर्मचारी ने ऑफिस में खुद को किया बंद
- Vishal
- February 12, 2026
नए साल की पहली धूप ने दी ठंड से राहत, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में खिला मौसम
- Vishal
- January 6, 2026
चंडीगढ़-अंबाला से ट्रेनों में भारी भीड़ लंबी वेटिंग, यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेनें और रूट विस्तार की उठाई मांग
- Vishal
- March 30, 2026