दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर पथराव का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मसरूंड रेंज के तहत कलहेल-बाजली मार्ग पर सोमवार रात हुई, जब टीम अवैध लकड़ी जब्त करने के अभियान पर निकली थी। अज्ञात हमलावरों ने पहाड़ी से पत्थर बरसाए, जिससे विभाग की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने 12 देवदार के स्लीपर बरामद किए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत लकड़ी को जब्त कर लिया और एक आरोपी को हिरासत में भी लिया।जब टीम जब्त की गई लकड़ी को वाहन में लोड कर रही थी, तभी ऊंचाई पर मौजूद अज्ञात लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में ब्लॉक अधिकारी की कार, जिसे एक वन रक्षक चला रहा था, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही टीम सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाई। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य हमलावर फरार हो गए।वन अधिकारी राजेश पठानिया ने इस हमले को वन माफिया की साजिश बताया। उनका कहना है कि टीम को डराने और दबाव बनाने के लिए यह हमला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

खाली जमीन पर पौधे लगाइए, वन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट योजना शुरू

हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण…
Share to :