दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि वीरवार का दिन देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस दिन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पेश किया जाएगा, जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री सैनी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखा गया और देश के विकास में उनकी भूमिका को नजरअंदाज किया गया।उन्होंने आगे कहा कि पहले की सरकारों ने महिला उत्थान और महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई और इन मामलों को अधर में लटकाए रखा। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की पहल से महिलाओं को देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।सीएम सैनी ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन बिल देश में महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

590 करोड़ फ्रॉड केस बैंक मैनेजर की थाईलैंड यॉट पार्टी का वीडियो वायरल, अफसरों के साथ विदेशी लड़कियां भी दिखीं

हरियाणा 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सरकारी विभागों में…
Share to :

हाइड्रोजन ट्रेन से पहले सोनीपत ट्रैक पर सुरक्षा तैयारी अधूरी, झाड़ियां साफ करने में देरी टेस्टिंग के लिए एक और सैंपल भेजा गया

हरियाणा 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा जींद सोनीपत रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों…
Share to :

हरियाणा सरकार को बड़ा झटका हाईकोर्ट ने कहा 10 साल सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित करना होगा

हरियाणा 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) सरकार को अदालत से बड़ा झटका…
Share to :

24 मार्च को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता

हरियाणा 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में Nayab Singh Saini…
Share to :