दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 अंबाला। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ नागरिक अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मेडिकल जांच कराने पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सिटी और छावनी के नागरिक अस्पतालों में सुबह 9 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं, लेकिन कई लोगों का नंबर दोपहर तक ही आ सका।हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अलग काउंटर बनाए गए हैं, फिर भी जांच प्रक्रिया में समय लग रहा है। खासतौर पर बीपी, शुगर और ईसीजी जांच में सबसे अधिक देरी देखने को मिली। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
बलदेव नगर निवासी अरविंद ने बताया कि वह पहली बार दोस्तों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। वह सुबह 8 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई। मेडिकल पूरा होने के बाद अब वह बैंक जाकर पंजीकरण की तारीख पता करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 दोस्तों का समूह इस यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।वहीं लालडू निवासी अंकित ने बताया कि भारी भीड़ के कारण उनका पूरा दिन मेडिकल जांच में ही निकल गया। अब वे चंडीगढ़ में पंजीकरण करवाकर एक सप्ताह की यात्रा पर निकलेंगे। दूसरी ओर, गौरव ने कहा कि बीपी और शुगर जांच में काफी समय लगा, लेकिन अब मेडिकल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।बबलू ने बताया कि वह इस बार तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। इस बार उनकी योजना केवल बाबा बर्फानी के दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी के भी दर्शन करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में 50 करोड़ की सेंधमारी 2.50 करोड़ के चेक पर ‘पच्चीस करोड़’ लिखकर खेल, बैंक पर मिलीभगत के आरोप

हरियाणा 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सरकारी खजाने में…
Share to :

नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स के वेयरहाउस को लेकर किसानों का विरोध, रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर जताया आक्रोश; जमीन के स्वामित्व पर उठाए सवाल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा नौल्था गांव में अडानी एग्री…
Share to :

पंचकूला में ITBP जवान की हार्ट अटैक से मौत मंदिर जाते समय गिरा, प्रमोशन से पहले टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हरियाणा के पंचकूला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…
Share to :

पानीपत में बन सकता आरएसएस का उत्तरी मुख्यालय

हरियाणा 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
Share to :