IPL 2026 Auction Live Update: कैमरन ग्रीन बने ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Mini Auction Live: आज अबू धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे से होगा, जहाँ देश-विदेश के खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की नजरों में होंगे। 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले 19वें सीजन के लिए यह नीलामी महत्वपूर्ण है, जिसमें लगभग 369 खिलाड़ियों में से केवल 77 को जगह मिलेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Indian Premier League Mini Auction 2026 Live: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आज दिन है और अबू धाबी में आज सच-मुच खिलाड़ियों की सजी-धजी मंडी लगने वाली है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस ऑक्शन में देश-विदेश के नामी खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की नजरों में होंगे और हर टीम अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतरीन डील करने की कोशिश करेगी।

31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन से पहले यह मिनी ऑक्शन टीमों के लिए बेहद अहम है। नीलामी में करीब 369 खिलाड़ियों की किस्मत हथौड़े की चोट से बनेगी या बिगाड़ेगी। इनमें से केवल 77 वो लकी प्लेयर होंगे, जिन्हें आईपीएल 2026 के लिए किसी न किसी टीम में जगह मिलेगी।

मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 64.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पर्स है। माना जा रहा है कि आज की बोली का रुख काफी हद तक KKR तय कर सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ कई बड़े खिलाड़ियों पर हाथ आजमा सकती है। 

आज ऑक्शन में उतरने वाली टीमों का पर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़

गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़

पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़

मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *