दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पठानकोट | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर विकास और नशामुक्ति को लेकर अहम संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने फंगोता, नियाड़ी और शाहपुरकंडी क्षेत्रों की विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) के सदस्यों के साथ बैठकें कीं और उनकी समस्याएं सुनीं। राज्यपाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।दौरे के दौरान राज्यपाल ने फंगोता क्षेत्र के 13 गांवों के लिए 10-10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस तरह कुल 1.30 करोड़ रुपये की राशि सीमावर्ती गांवों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा नियाड़ी क्षेत्र में उन्होंने स्थानीय कॉलेज के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
नशे के खिलाफ अभियान पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि पठानकोट एक सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां की चुनौतियां अधिक हैं और विलेज डिफेंस कमेटियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद इस अभियान के ‘सारथी’ बनें और जन-जागरूकता फैलाएं। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से ‘नशा मुक्त और रंगला पंजाब’ का सपना जरूर साकार होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ के तहत एथलेटिक मीट आयोजित, 250 से अधिक युवतियों ने लिया हिस्सा

पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…
Share to :

मथुरा नाव हादसा जगरांव में मातम, 5 मृतकों के शव पहुंचे घर; सीएम भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव…
Share to :

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने जहर खाकर दी जान, VIDEO में पूर्व MLA समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पटियाला के हलका शुतराणा में एक टैक्सी…
Share to :

हिसार के बरवाला आश्रम हिंसा केस में रामपाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शर्तों के साथ मिली जमानत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 हिसार के बरवाला स्थित करौंथा आश्रम में…
Share to :