दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 मोहाली 1 घंटे पहले मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर ₹1.21 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन सगे भाइयों समेत कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता प्रियंका पंवार और टिका गौरव चंद परिहार ने बताया कि उन्होंने गांव भबात में प्लॉट नंबर 41 और 43 खरीदे थे। आरोपियों ने वैध दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया और करीब ₹1.21 करोड़ लेकर रजिस्ट्री करवा दी।बाद में खुलासा हुआ कि यह जमीन वर्ष 1997 में ही किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। धोखाधड़ी का पता तब चला जब शिकायतकर्ताओं ने प्लॉट पर निर्माण शुरू किया और एक अन्य पक्ष ने मालिकाना हक का दावा कर दिया।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले जमीन की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) बनवाई और फिर उसी जमीन को अलग-अलग प्लॉट नंबर देकर कई बार बेचा। असली रिकॉर्ड छिपाकर खरीदारों को गुमराह किया गया।शिकायत में यह भी आरोप है कि कुछ आरोपी मौके पर पहुंचकर कब्जा लेने की कोशिश करने लगे और मजदूरों को धमकाया।मामले में तनीष्का शर्मा, अनीशा कौशल, प्रहलाद धीमान, पवन धीमान और नवतेज धीमान सहित कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बठिंडा में किसान-पुलिस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, 400 अज्ञात किसानों पर दर्ज हुआ केस

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा में किसान…
Share to :

खरड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी और स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 13 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र में पुलिस…
Share to :

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह की जबरन रिटायरमेंट से पंथक राजनीति में भूचाल, एसजीपीसी के फैसले पर उठे सवाल

पंजाब 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक…
Share to :

पंजाब में 3,495 पेड़ों की कटाई पर सख्त हाई कोर्ट, NHAI से मांगा स्पष्ट रोडमैप

पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं…
Share to :