दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर विशेष छूट का ऐलान किया है। रिहायशी संपत्तियों पर 20 प्रतिशत और कमर्शियल संपत्तियों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह लाभ 1 अप्रैल से 31 मई 2026 के बीच भुगतान करने पर मिलेगा।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो चुकी है और समय पर टैक्स जमा करने वालों को यह छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि, चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भुगतान केवल 26 मई 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।कमिश्नर ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स से मिलने वाली आय शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी फंड से सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाता है।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे टैक्स जमा करने से पहले ई-सम्पर्क पोर्टल पर अपनी बकाया राशि और पुरानी देनदारियां अवश्य जांच लें। भुगतान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि लोगों को सुविधा हो और अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सके।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026