दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 गुरुग्राम हरियाणा मंत्रिपरिषद ने 27 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस सत्र में ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नति देने से संबंधित “हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल 2026” पेश किया जाएगा।प्रस्तावित बिल के अनुसार, वे ग्रुप-डी कर्मचारी जिन्होंने अपनी नौकरी के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। इसके साथ ही, क्लर्क पद पर प्रमोशन का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। बिल में 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी शामिल है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।सत्र के दौरान महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।गुरुग्राम में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि कॉमन कैडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोशन देने के लिए आवश्यक नियमों पर सहमति बन चुकी है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने “नारी शक्ति की उड़ान” को रोकने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का रवैया महिला-विरोधी है और इससे उनका असली चेहरा सामने आया है।सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और महिला सशक्तिकरण दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, कैंट क्षेत्र के कई स्कूलों को ईमेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 वीरवार सुबह शहर के सैन्य क्षेत्र में…
Share to :

बैंक ऑफ इंडिया ने पंचकुला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में नई शाखा खोली

उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक…
Share to :

हार्ट सर्जरी के बाद आज से फिर पूरी रफ्तार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी…
Share to :

यूएचबीवीएन ने एलडीसी-यूडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धर्मध्वजा आस्था, विज्ञान और शिल्प का संगम हजारों साल तक कैसे अडिग रहेगा अयोध्या का राम मंदिर, क्यों नहीं लगी लोहे की एक भी कील, सिर्फ पत्थरों से कैसे रचा गया चमत्कार

अयोध्या 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)अयोध्या में निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर केवल एक…
Share to :

पंजाब में भाईचारे की मिसाल छोटे साहिबजादों की शहादत पर मुस्लिम समाज ने जोड़े हाथ, डेराबस्सी में लगाया गया लंगर

डेराबस्सी 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब की धरती ने एक बार फिर गंगा-जमुनी…
Share to :

NCB चंडीगढ़ की बड़ी कार्रवाई तीन फरार नशा तस्करों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

चंडीगढ़ 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चंडीगढ़ यूनिट ने…
Share to :

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर पीएम मोदी का नमन, साहस-बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत

नई दिल्ली 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के…
Share to :