दैनिक खबरनामा 4 मार्च 2026 हरियाणा में सामने आए ₹590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी खाते खुलवाए और करीब ₹50 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन को अंजाम दिया।ऑफिस ऑर्डर के मुताबिक, यह कार्रवाई हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खातों में अनियमितताओं, फर्जी ट्रांजेक्शन और सरकारी धन की हेराफेरी के मामले में की गई है। पहले इस घोटाले की जांच राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही थी, जिसे अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया है।अमित दीवान को 18 मार्च को ACB ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह अंबाला सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। जांच में सामने आया है कि उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में गलत मंशा से दो बैंक खाते खुलवाए और मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के साथ मिलकर पूरे घोटाले को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बिना नियमित विभागीय जांच के ही उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है, ताकि साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :