दैनिक ख़बरनामा 25 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘शिक्षा क्रांति’ के दूसरे चरण के तहत आज गांव घोलूमाजरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में 9 लाख 55 हजार रुपये की लागत से तैयार स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेजर (रिटायर्ड) गुरचरण सिंह, चेयरमैन, पंजाब एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन ने फीता काटकर क्लासरूम का उद्घाटन किया और इसे विद्यार्थियों को समर्पित किया।समारोह में हरमीत सिंह छिब्बर (ईटीओ रिटायर्ड, जोनल इंचार्ज मालवा ईस्ट शिक्षा क्रांति), रामचंद्र बडगुज्जर (आप नेता) और डॉ. श्याम (ब्लॉक प्रधान, युद्ध नशों के विरुद्ध) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल की हेड टीचर श्रीमती मीनू रानी, सीएचटी गगनदीप मोंगा और पूरे स्टाफ ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में शामिल एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों और स्टाफ ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर मेजर गुरचरण सिंह और हरमीत सिंह छिब्बर ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी स्कूल को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने स्कूल में हुए विकास कार्यों की भी खुलकर प्रशंसा की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जमानत याचिकाओं में तथ्यों को छिपाना बर्दाश्त नहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं को लेकर…
Share to :

नया गांव में अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती, कांसल कैचमेंट क्षेत्र से गैरकानूनी निर्माण हटाए गए

पंजाब 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के निर्देशों और माननीय…
Share to :

पटियाला के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक…
Share to :

पटियाला में AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा की कोर्ट में पेशी, रेप केस में 7 दिन का रिमांड

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पटियाला में आम आदमी पार्टी (AAP) के…
Share to :