दैनिक खबरनमा 26 अप्रैल 2026 अंबाला सिटी। वार्ड-5 के मनमोहन नगर में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इलाके में गंदा नाला लंबे समय से साफ नहीं हुआ है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है। वहीं, सड़कों की हालत बेहद खराब है—कहीं सड़कें धंसी हुई हैं तो कई जगह अब तक सड़कें बनी ही नहीं हैं। स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में गुजरना पड़ता है।स्थानीय निवासी रजनी बाला के अनुसार, बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है और घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। संतोष ने बताया कि 10 मई को होने वाले निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवार अब क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पिछले पांच सालों में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ।सुदेश रानी ने बताया कि उनके घर के पास कई सड़कें अब भी कच्ची पड़ी हैं, जिन्हें इंटरलॉकिंग से पक्का किया जा सकता था, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, गौरव कुमार ने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था को जरूरी बताते हुए कहा कि चुने गए पार्षद को इस मुद्दे पर भी गंभीरता से काम करना चाहिए।क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधि नजर आते हैं, जबकि बाकी समय उनकी समस्याओं की अनदेखी की जाती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि इस बार वे विकास के मुद्दे पर ही अपना वोट देंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :