दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 हरियाणा में चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई अब साजिश के असली खिलाड़ियों तक पहुंचने में जुट गई है। एजेंसी का मानना है कि अब तक गिरफ्तार आरोपी केवल इस बड़े नेटवर्क के मोहरे हो सकते हैं।सीबीआई के एडिशनल एसपी पुष्पपाल पॉल के अनुसार, आरोपियों के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद कई नए तथ्य सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि गबन की रकम नकद निकाली गई और विभिन्न लाभार्थियों तक पहुंचाई गई, जिनमें मास्टरमाइंड शामिल होने की आशंका है।जांच के दौरान डिजिटल फुटप्रिंट्स और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। सामने आया है कि बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट और एयू बैंक में खाते खोले गए।सीबीआई ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की 23 फरवरी 2026 की एफआईआर को आधार बनाकर अपना केस दर्ज किया है। 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में एजेंसी ने रिभव ऋषि समेत छह आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।रिमांड पर लिए गए आरोपियों में अभय कुमार, रिभव ऋषि, स्वाति, अभिषेक सिंगला, नरेश कुमार और मनीष जिंदल शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी शेल कंपनियों के जरिए पैसे ट्रांसफर कर लेयरिंग करते थे और अंत में नकद निकासी कर रकम को अलग-अलग लोगों में बांट देते थे।सीबीआई अब आरोपियों का आमना-सामना कराकर पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।गौरतलब है कि इस घोटाले की शुरुआत हरियाणा स्टेट विजिलेंस की कार्रवाई से हुई थी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई, जिसने 8 अप्रैल 2026 को केस दर्ज कर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
You May Also Like
अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- Vishal
- December 25, 2025
अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- Vishal
- December 27, 2025
उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में
- Vishal
- December 27, 2025
कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल
- Vishal
- December 27, 2025