दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में देर रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई हवाई फायरिंग ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। देवता के आयोजन में सैकड़ों लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे, तभी अचानक चली गोली एक महिला को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान रितिका (उर्फ गुड़िया), पत्नी सतीश, निवासी गांव बकोरा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितिक, रोहड़ू बाजार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि इस्तेमाल की गई बंदूक उसके किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली भीड़ में जा लगी और रितिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार वैध था या नहीं।इस हादसे ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि हर्ष फायरिंग से बचें, क्योंकि यह अवैध होने के साथ-साथ जानलेवा भी हो सकती है।
You May Also Like
ऊना को बड़ी सौगात अब अंब-अंदौरा तक चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट, कोलकाता- पटना से सीधा रेल कनेक्शन
- Vishal
- April 25, 2026
शिमला की कर अधिकारी पूनम ठाकुर बनीं ‘मिसेज इंडिया दगॉडेस’ की फर्स्ट रनर-अप
- Vishal
- January 14, 2026
हिमाचल से भावुक विदाई के साथ तेलंगाना रवाना हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, लोकभवन में गार्ड ऑफ ऑनर
- Vishal
- March 9, 2026
हिमाचल का पांवटा साहिब अब शुद्ध देसी गुड़-शक्कर के लिए भी मशहूर
- Vishal
- January 16, 2026