दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में देर रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई हवाई फायरिंग ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। देवता के आयोजन में सैकड़ों लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे, तभी अचानक चली गोली एक महिला को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान रितिका (उर्फ गुड़िया), पत्नी सतीश, निवासी गांव बकोरा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितिक, रोहड़ू बाजार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि इस्तेमाल की गई बंदूक उसके किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली भीड़ में जा लगी और रितिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार वैध था या नहीं।इस हादसे ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि हर्ष फायरिंग से बचें, क्योंकि यह अवैध होने के साथ-साथ जानलेवा भी हो सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए…
Share to :

हिमाचल में रसोई गैस शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1967 जारी

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर…
Share to :

फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर ठेकों से मुफ्त शराब लेने का मामला, BMW में पहुंचे आरोपियों पर केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 सदर थाना क्षेत्र में खुद को सरकारी…
Share to :

हिमाचल में रेत-बजरी पर एंट्री टैक्स लागू बाहर से आने वाले वाहनों पर 1000 से 3000 रुपए तक शुल्क

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में…
Share to :