दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को जालंधर के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। परिवार के अनुसार उनकी सेहत में फिलहाल सुधार है, लेकिन इलाज अभी जारी रहेगा।बेटे साहिल मीर ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 4 दिनों के लिए घर भेजा है। इस दौरान उनका डायलिसिस जारी रहेगा और तय समय के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।गुलशन मीर ने एक वीडियो जारी कर लोगों की दुआओं और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिनों के लिए घर आए हैं, जिसके बाद दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल जाएंगे। डॉक्टरों द्वारा आगे किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की जाएगी।उन्होंने सभी से अपील की कि उनके लिए दुआ करते रहें, क्योंकि लोगों के समर्थन से ही उनकी सेहत में सुधार संभव हुआ है।गौरतलब है कि किडनी संबंधी समस्या के चलते उन्हें हाल ही में दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान इलाज को लेकर परिवार में विवाद भी सामने आया था, जब उनकी बेटी ऋतु द्वारा मदद के लिए सोशल मीडिया पर क्यूआर कोड साझा किया गया, जिस पर ज्योति नूरां ने आपत्ति जताई
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026