,दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 मोहाली एसएएस नगर पुलिस ने वार अगेंस्ट क्रिमिनल्स’अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्राईसिटी में सक्रिय चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों—अजय कुमार (राजपुरा), नसीब कुमार उर्फ माल्टा (लालड़ू), साजन उर्फ बिंदर (बनूड़), गोपी उर्फ सल्लू (लालड़ू) और विक्की उर्फ सागर (राजपुरा)—को गिरफ्तार किया है।एसएसपी हरमंदेय सिंह हंस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। विक्की और अजय पर पहले से डकैती, चोरी और स्नैचिंग के कई केस दर्ज हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 20-21 अप्रैल की रात एक इलेक्ट्रिकल दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल पर पहुंचे और दुकान से पानी की मोटर, बैटरियां और केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान दुकानदार को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की गई।घटना के बाद 22 अप्रैल को केस दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर 26 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूछताछ के बाद दो अन्य को 27 अप्रैल को पकड़ा गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।प्रारंभिक जांच के मुताबिक, गिरोह देर रात दुकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
You May Also Like
अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- Vishal
- December 25, 2025
अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- Vishal
- December 27, 2025
उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में
- Vishal
- December 27, 2025
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग
- Vishal
- December 27, 2025