दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 हियमच प्रदेश के ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।भदसाली निवासी मृतका की मां इंदुबाला ने टाहलीवाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शिवानी ठाकुर की शादी 12 नवंबर 2025 को बाथू निवासी हनी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान कर रहे थे।शिकायत में कहा गया है कि पति हनी कुमार, सास, ननद, ननदोई और देवर मिलकर शिवानी को दहेज कम लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने 25 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में गैस संकट गहराया हमीरपुर में चक्का जाम, कुल्लू-मनाली में लंबी लाइनों से लोग बेहाल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की…
Share to :

अटल टनल रोहतांग के पास फिर शुरू हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

दैनिक खबर नंबर 29 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक…
Share to :

रोहड़ू से युवकों को ले जा रही दिल्ली पुलिस टीम हिरासत में, हिमाचल में हाई-वोल्टेज टकराव

हिमाचल प्रदेश 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली में आयोजित एआई…
Share to :

पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर में बदलाव का अधिकार DC को देने पर हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई

दैनिक खबर नामक 6 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के…
Share to :